Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

दरबार साहिब के पास बम की खबर के बाद पंजाब में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

Spread the News

अमृतसर। श्री हरमंदिर साहिब के पास कहीं पर चार बम रखे होने की खबर मिलते ही पुलिस ने रात 1.30 बजे से पूरे सूबे को अलर्ट कर दिया। श्री हरमंदिर साहिब के आसपास के इलाकों की जांच के लिए दस बम निरोधक दस्ते तुरंत पुलिस लाइन से पहुंच गए। सुबह 4 बजे तक घर-घर तलाशी ली गई, लेकिन बम कहीं नहीं मिला।

उधर, पुलिस की साइबर टीम मोबाइल नंबर ट्रेस कर रही थी, जिसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस शनिवार दोपहर तक इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। जानकारी के अनुसार बीती रात 1.30 बजे किसी ने अज्ञात मोबाइल नंबर से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि श्री हरमंदिर साहिब के पास चार बम छिपे हुए हैं। अगर पुलिस में हिम्मत है तो इन धमाकों को रोके।

इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया लेकिन कंट्रोल रूम पर बैठी टीम ने आरोपी को कई बार फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीपी नौनिहाल सिंह को सूचना दी। कुछ देर बाद दस बम निरोधक टीमें पुलिस लाइन से श्री हरमंदिर साहिब के लिए रवाना हो गईं।

हालांकि, तब तक पूरे पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। पुलिस को आशंका है कि हमलावर पूरे पंजाब में छिपे हो सकते हैं। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर बम की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन साइबर सेल फोन करने वाले की तलाश कर रही रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments