नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 के नोट बंद कर दिए हैं। सभी लोग 30 सितंबर तक ही इन्हें बैंकों में जमा करा सकेंगे। RBI ने यह फैसला देश की सबसे बड़ी करंसी पर लिया है।
रिजर्व बैंक के मुताबिक 2,000 का नोट लीगल टेंडर तो रहेगा लेकिन इसको सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा। साल 2016 में नोटबंदी के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ओफ इंडिया ने 2 हजार का नोट जारी किया था।



