जालंधर। हर साल की तरह गौस पाक की महफिल सूफी मुख्तार अहमद उर्फ मौलवी साहब की अध्यक्षता में पिंड कंगनीवाल में बड़े अदब के साथ कराया गया। जिसमें पंजाब के कई कव्वाल पार्टियों ने हिस्सा लिया और सूफी संतो की शान में खास तौर पर गौस पाक की शान के बारे में कव्वाली द्वारा जीवनी बातें सुना कर आए हुए संगतो का भरपूर दिल जीता। इस मौके पर पंजाब सुफी मंच के सदर मरहूम सैयद शाहिद हसन जी के सुपुत्र सैयद मोहम्मद अली विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे ।
इस मौके पर सूफी मुख्तार की तरफ से 2 दिन का लंगर चलता रहा जिसमें हर मजहब और हर जाति के लोगों ने शिरकत करी आए हुए खास मेहमानों में मुस्लिम नेता मोहम्मद अकबर अली गुज्जर भाईचारे के नेता रहमत अली मौलाना सलीम रिजवी मौलाना मूसा रजा मोहम्मद निजामुद्दीन मोहम्मद दाऊद साहब आदी मौजूद थे।



