लुधियाना। श्री विश्वनाथ मंदिर, शंकर कालोनी, भामिंया कला लुधियाना में सामाजिक स्वैच्छिक संगठन श्री चित्रांश सभा पंजाब द्वारा श्री सुन्दरकाण्ड पाठ एवं श्री चित्रगुप्त प्रसादम् लंगर सेवा में खीर के प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समाज में व्याप्त बुराइयों अनैतिकता को समाप्त करने में इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रखना चाहिए। संस्था के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही श्रृद्धा से सेवाएं दी। श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गरीबों जरूरतमंदों की सेवा करना संस्था का उद्देश्य है। कायस्थ समाज में अब जागरूकता आ रही है अन्य समाज के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों को कर रहे हैं।
सुन्दरकाण्ड पाठ श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं श्री आदित्य सिन्हा (सांस्कृतिक सचिव) ने बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं के साथ पाठ को किया और माहौल भक्तिमय हो गया। तदुपरांत श्री चित्रगुप्त प्रसादम् लंगर सेवा के अंतर्गत खीर के प्रसाद का वितरण किया गया जो रविवार को भी जारी रहा।। श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे सामाजिक धार्मिक कार्य निरंतर होते रहेंगे जिससे लोगों में जागरूकता,नैतिकता सदाचार ग्रहण करें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिन्हा, सज्जन श्रीवास्तव, कृपाशंकर श्रीवास्तव, नागेन्द्र श्रीवास्तव, आदित्य सिन्हा, दिलीप श्रीवास्तव, अभिशेष श्रीवास्तव,श्री मती किरण श्रीवास्तव ने अपने अपने बहुमूल्य योगदान दिए।




