Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

समाजवादी पार्टी बिना भेद भाव एवं जात पात से ऊपर उठ कर लोक हित- समाज हित में करती रही है कामः सोहन लाल ब्लग्गन

Spread the News

समाजवादी पार्टी के पंजाब प्रधान श्री सोहन लाल ब्लग्गन ने प्रतिनिधी मंडल के साथ की वरिष्ठ जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी से मुलाकात

नई दिल्ली/ जालंधर । ज़िमनी चुनाव सिर पर हैँ ऐसे में तमाम पार्टियाँ अपनी जीत यक़ीनी बनाने के लिए जहां अच्छे उम्मीदवारों का चुनाव करके मैदान में संघर्ष कर रही हैँ वहीं पार्टी के आला पद अधिकारी हलके से प्रमुख लोगों से मुलाक़ात कर समर्थन की शकल में अपनी जीत का रास्ता हमवार करना चाहते हैँ। इसी उद्देश्य से आज समाजवादी पार्टी के पंजाब प्रधान श्री सोहन लाल ब्लग्गन की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल ने नैशनल ह्युमन राइट्स सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीनियर जर्नलिस्ट मौलाना अनवर अमृतसरी, क़ासमी, नद्वी से उनके निवास पर मुलाक़ात की।

Svg%3E

प्रतिनिधि मंडल में पार्टी की ओर से उम्मीदवार श्री मंजीत सिंह जी, गुरमेज सिंह मठारु स्टार प्रचारक, रमित भगत सचिव जालंधर, दीना नाथ पिशोरिया, अमित भगत जी, स्टार प्रचारक रंजीत सिंह धूरी व अन्य शामिल थे। इस अवसर पर राज्य प्रधान श्री सोहन लाल ब्लग्गन ने कहा की समाजवादी पार्टी का इतिहास रहा है कि वो अपने आगाज़ से लेकर अब तक बिना भेद भाव एवं जात पात से ऊपर उठ कर लोक हित ओर समाज हित में काम करती रही है और करती रहेगी।

पार्टी की ओर से ज़िमनी चुनाव में मंजीत सिंह जी को बतौर उम्मीदवार मैदान में उतारा गया है जो कि बहुत ही ईमानदार और साफ छवी वाले इंसान हैँ। यदि पार्टी ज़िमनी चुनाव में जीत प्राप्त करती है तो पंजाब के लोगों को हर प्रकार से लाभ पहुंचाते हुए आपसी भाईचारक सांझ को मज़बूत करने की भरपूर कोशिश की जाएगी। अंत में श्री मंजीत सिंह ने पंजाब
टाइमज न्यूज़ के माध्यम से जनता से उन्हें सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि वो अपने वोट का सही प्रयोग करते हुए एक जागरूक शहरी होने का प्रमाण दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments