Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

वुडबरी स्कूल में कोयला खनिक दिवस के साथ – साथ मनाया गया विश्व अग्निशमन दिवस

Spread the News

 हमारे जीवन में सदियों से कोयला बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा हैः प्राचार्य डॉ. सुमन डडवाल 

भोगपुर।  वुडबरी स्कूल में आज कोयला खनिक दिवस और विश्व अग्निशमन दिवस मनाया गया। जिसमें प्राचार्य डॉ. सुमन डडवाल ने बताया कि कैसे सदियों से कोयला बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। इसका उपयोग दुनिया भर में घरों, व्यवसायों, कारखानों और बिजली उत्पन्न करने के लिए किया जाता है और हम उन लोगों का धन्यवाद करते हैं जो कोयला खदान के काम से जुड़े हैं और अपने स्वास्थ्य को जोखिम में डालकर ऊर्जा उत्पन्न करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। वहीं विश्व अग्निशमन दिवस के उपलक्ष्य में प्रिंसिपल मैडम ने कहा कि जब कहीं आग लगने की खबर फैलती है तो उस समय अग्निशमन खुद की जान की परवाह किए बिना दूसरों की जान और माल की रक्षा करते हुए किसी देवदूत से कम नहीं देखे जाते हैं और उन्होंने कहा कि हमें उनका आदर और सम्मान करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments