Home चंडीगढ़ स्थानीय मस्जिद के निर्माण कार्य के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड की ओर...

स्थानीय मस्जिद के निर्माण कार्य के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड की ओर से जारी की गई 1 लाख रूपये की रकम

Svg%3E
Spread the News

मुसलमानों की समस्याओं के निवारण के लिए हमेशा करता रहुंगा संघर्षः चेयरमैन रियाज़ खान

लुधियाना। पंजाब के जिला लुधियाना के गाँव पमाल हलका मुल्लांपुर दाखा में जनाब रियाज़ खान चेयरमैन संगरूर की लगातार कोशिशों के कारण वहां की स्थानीय मस्जिद के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड की ओर से 1 लाख रूपये की ग्रांट भेजी गई। यह जानकारी पंजाब टाईमज़ न्यूज़ को देते हुए चेयरमैन संगरुर श्री रियाज़ खान ने कहा कि हम पंजाब वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर श्री फय्याज़ फारूकी जी के आभारी हैं कि उन्होंने ईलाका निवासियों के लिए मस्जिद के लिए ग्रांट जारी कर उन की समस्याओं को हल कर दिया है। श्री रियाज़ खान ने कहा कि वह हमेशा मुसलमानों की समस्याओं के निवारण के लिए भरपूर कोशिश करते रहेंगे, चाहे उस में कब्रिस्तानों की चारदीवारी का मामला हो,चाहे उन पर नाजायज़ कबजों को हटाने का मामला हो,वह हमेशा अपनी कोैम के साथ खड़े है,ओैर खड़े रहेंगे।