ट्रांसपोर्ट मंत्री लाल जी भुल्लर, नाॅर्थ इंचार्ज दिनेश ढल, सीनियर जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी, नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट की महिला विंग की चेयरपर्सन रिज़वाना जालंधरी ने मुख्य अतिथी के रुप में की शिरकत
योगेश शर्मा, विजय वर्मा एवं ओम प्रकाश शर्मा श्री नरेश (गट्टू) जी ने प्रोग्राम को सफल बनाने में निभाई अहम भूमिका
जालंधर। ज़िमनी चुनाव के मद्देनज़र आज उपकार नगर में योगेश शर्मा, विजय वर्मा एवं ओम प्रकाश शर्मा की ओर से एक शानदार प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिस में आम पार्टी के आला पदाधिकारियों समेत ट्रांसपोर्ट मंत्री लाल जी भुल्लर, फाजिलका के विधायक, नाॅर्थ इंचार्ज दिनेश ढल, नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीनियर जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी, नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट की महिला विंग की चेयरपर्सन रिज़वाना जालंधरी जी विशेष रूप से पहुंचे।
इस अवसर पर पहुंची हुई संगत को अपने संबोधन में अधिकारियों ने कहा कि वह जिमनी चुनाव के दोैरान वह अपने वोटों का सही इस्तेमाल करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार को कामयाब बनायें, क्योंकि यही एक ऐसी सरकार है जिसने जनता की समस्याओं के समाधान के साथ- साथ उनके दर्द को समझा है। यही कारन है कि जहां उनहोने अपनी जनता के लिए बिजली को मुफ्त बनाया वहीं बच्चों की आला एवं मैयारी शिक्षा के लिए हर प्रकार का प्रयतन किया।
पंजाब टाईमज़ न्यूज़ को जानकारी देते हुए श्री नरेश (गट्टू) जी ने बताया कि आम आदमी की सरकार की विशेषता यही है कि उसने जो जनता से वादा किया उसे हर हाल में पूरा भी किया है। इस अवसर पर प्रोग्राम को सफल बनाने वालों में नरेश जी, विजय वर्मा ( बिल्ला प्राप्रटी वाला) सुनील वर्मा, रोबिन वर्मा, योगेश शर्मा, नरेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, अविनाश शर्मा, संजीव शर्मा, वंश शर्मा, राकेश शर्मा, रवीव शर्मा, सतबीर अटवाल, शैरी मेहरा, रेशम, सोनू, दिनेश कुमार, वीना शर्मा, गुरचरन कोैर ( चरनो) नीलम, लता कुमारी, रितिका वर्मा, वीना शर्मा, अनू शर्मा, रेखा, पलक, के नाम ज़िक्रयोग है।




