Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

फिरोज़पुर में दर्दनाक सड़क हादसा : पिता की आंखों के सामने इकलौते बेटे की मौत

Spread the News

फिरोज़पुर। यहां एक दुखद खबर सामने आई है। फिरोज़पुर में सड़क हादसे में 16 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है। संदीप अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक संदीप सिंह के पिता लक्खा सिंह वाला हिठार निवासी सुखजीत सिंह ने कहा कि वह और उनका बेटा अलग-अलग मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जब दोनों ममदोट दाना मंडी के पास पहुंचे तो गुरविंदर सिंह ने लापरवाही से अपनी मोटरसाइकिल चलाई और उनके बेटे संदीप सिंह की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और हादसे में संदीप की मौत हो गई।

पिता की तहरीर पर ममदोट पुलिस ने आरोपी गुरविंदर सिंह निवासी कर्मा, जिला फिरोज़पुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सुखजीत सिंह ने कहा कि संदीप सिंह उनका इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

ममदोट थाने के सिपाही ओम प्रकाश ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments