Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

पुलिस स्टेशन पर हमले से थर्रा उठा पाकिस्तान- 2 खोैफनाक धमाकों में 12 की मोैत, बड़ी संख्या में लोग जख्मी

Spread the News

नई दिल्ली। पाकिस्तान एक बार फिर बम धमाके से दहल गया है। पाकिस्तान में स्वात जिले में एक पुलिस स्टेशन  पर  आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में आठ आठ पुलिसकर्मी हैं। वहीं हमले में घायलों की संख्या 40 से अधिक बताई जा रही है। हमला स्वात जिले के कबाल में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट में हुआ। इसे आतंकी हमला माना जा रहा है।

पुलिस ने घटना को लेकर कहा है कि पुलिस स्टेशन के अंदर दो विस्फोट हुए हैं। इस विस्फोट के कारण इमारतें पूरी तरह से समतल हो चुकी है। हमले की तुरंत किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली लेकिन पाकिस्तानी तालिबान ने पिछले साल सरकार के साथ संघर्ष विराम समाप्त करने के बाद से इसी तरह के हमले करने का दावा किया था।

वहीं पुलिस ने कहा कि प्रांत के लक्की मरवत जिले में एक आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया था, जिसमें तीन आतंकवादी और एक पुलिस अधिकारी मारे गए थे, इसके घंटों बाद विस्फोट हुआ. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस स्टेशन पर हुए हमले इससे संबंधित हैं या नहीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अताउल्लाह खान ने कहा कि आतंकवाद निरोधी पुलिस भवन का एक हिस्सा ढह गया और बचाव कर्मियों ने मृतकों और घायलों के शवों को निकाला. उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

अताउल्लाह खान ने कहा कि पुलिस परिसर में कबाल सिटी पुलिस स्टेशन और एक रिजर्व पुलिस बल का मुख्यालय भी है, लेकिन आतंकवाद निरोधी विभाग की इमारत को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना की निंदा की और मृतकों के प्रति शोक जताया. उन्होंने घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की. साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना की रिपोर्ट मांगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments