Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

77 सीटों पर आगे चल रही आप, 56 जीती; BJP को 46 पर जीत, कांग्रेस का सफाया तय

Spread the News

दिल्ली। नगर निगम (MCD) चुनाव में AAP को बहुमत मिलते दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से AAP 77 सीटों पर आगे है और 56 जीत चुकी है। वहीं, BJP को 46 पर जीत मिल चुकी है और 58 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस को 4 सीटों पर विजय मिली है। 6 पर आगे चल रही है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए।

8 बजे से 10.30 बजे तक दोनों दलों में कांटे की टक्कर रही
शुरुआती रुझानों में भाजपा और आप दलों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरुआती दो घंटे में दोनों दलों की सीटों में 10 से 20 सीटों का अंतर रहा। कभी भाजपा आगे तो कभी आप आगे दिखी। लेकिन सुबह 10.30 बजे के बाद हालात बदले और आप ने भाजपा पर बढ़त बना ली।

आप ऑफिस को नीले-पीले गुब्बारों से सजाया
एग्जिट पोल में AAP की जीत के बाद बुधवार सुबह से ही पार्टी के कार्यालय में गहमा-गहमी शुरू हो गई थी। ऑफिस को पीले और नीले गुब्बारों से सजाया गया है। पिछली बार इन्हें सफेद और नीले कलर के गुब्बारों से सजाया गया था। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था।

MCD में पिछले 15 सालों से BJP का कब्जा
दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 सालों से BJP का कब्जा है, लेकिन इस बार एग्जिट पोल में AAP यहां क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया और टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक MCD में AAP की सरकार भारी बहुमत से बनती दिख रही है। BJP दूसरे न्ंबर पर और कांग्रेस का सफाया होता दिख रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments