जालंधर। रमजान उल मुबारक के खत्म होने के बाद आज पूरे देश में ईद उल फितर का त्योहार पूरे हर्श व उल्लास एवं अकीदत व आस्था के साथ मनाया गया। ईद की नमाज़ से पूर्व उस की विशेषताओं का बखान करते हु्ऐ नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के सटेट एगज़ेक्टिव मैंबर श्री मनसूर आलम ने कहा कि दरअसल ईद उल फितर उन रोजेदारों के लिए एक खास उपहार है रब की ओर से उस के उन बंदों के लिए, जिन्होने पूरे 30 महीने के रोज़े रख कर अपने रब के आदेश का पालन करने की भरपूर कोशिश की। वही उन्होने कहा कि आज इस शुभ अवसर पर हमें देश में जो लोग भी जरूरतमंद ओैर मोहताज हैं सदका ए फितर अदा करके उन की जरूर मदद करनी चाहिए।



