चंडीगढ़। सीएम मान ने बड़ी कार्रवाई की है। आईजी व पीपीएस अधिकारी राजजीत सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। उनका नाम ड्रग केस में आया था। एसआईटी की रिपोर्ट में नाम का जिक्र था।
रासजीत की संपत्ति की भी जांच के आदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई ड्रग्स के मामले में हुई है। संपत्ति की जांच के लिए विजिलेंस को भी कहा गया है। नशा तस्करी का आरोप हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



