मोगा | पंजाब पुलिस ने एक और सिंगर पर हथियारों की नुमाइश करने के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिंगर पीपी कुलजीत सिंह राजोआना ने हथियार के साथ गाना यूटयूब पर अप्लोड किया था। पुलिस ने 188 का पर्चा दर्ज कर लिया है।
एसपी मनमीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सिंगर पी पी कुलजीत सिंह राजेआना ने एक असले को लेकर यूटूब पर गाना अप्लोड किया था। वह पुलिस में बतौर कांस्टेबल काम करता है। गाने में हथियारों को प्रमोट किया जा रहा था इसलिए पर्चा दर्ज कर लिया गया।
एसपी के मुताबिक मोगा में पहले 2 केस दर्ज हो चुके हैं जिनमें हथियारों की नुमाइश की गई थी।



