चंडीगढ़। पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल खुद खेतों में जाकर गिरदावरी की देखरेख कर रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान पूर्व में बेमौसम बारिश से किसानों की खराब हुई फसल की भरपाई करने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन गिरदावरी में किसी किसान के ऊपर दबाव न हो, इसलिए धालीवाल उनके सामने गिरदावरी कर रहे हैं।
धालीवाल ने कहा कि वह कोशिश कर रहे हैं कि हर प्रभावित किसान को उचित मुआवजा मिले। लेकिन अगर गिरदावरी के समय किसी किसान के साथ कोई अन्याय या दबाव होता है। तो वह किसान 9309388088 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इस नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए शिकायत की जा सकती है।
कृषि मंत्री ने कहा कि इस नंबर पर दर्ज शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और तत्काल कार्रवाई की जाएगी। धालीवाल ने कहा कि बैसाखी पर खराब फसल के लिए किसानों को मुआवजा देने का मुख्यमंत्री भगवंत मान का वादा पूरा होगा।



