फगवाड़ा। आइशा नईम की ओर से दारुल उलूम शेैखुल हिंद पलाही में एक भव्य इफतार पार्टी का आयोजन किया गया। जिस में शहर के हजारों लोगों ने शिरकत कर इफतारी का शुभ अवसर प्राप्त किया। इस में विशेष रूप से मोैलाना मुहम्मद नसीम कासमी, हाफिज मुहम्मद फारूक,अल हाज गुलाम सरवर सब्बा, मंगल हसैन, एजाज सलमानी, मुमताज खान, मुहम्मद असलम, सिकंदर सिद्दीकी, कारी मुहम्मद शोैकीन आदि के नाम काबिल ए जिक्र हैं। याद रहे कि रोजा इफतार से पूर्व मोैलाना नसीम ने रोजे के महत्व,जकात आदि के बारे से विस्तार से जनता को जानकारी दी। अंत में श्री कारी गय्यूर अहमद ने दुआ करा कर देश की अमन- शांति की कामना की।



