रमज़ान के रोज़ेदारों एवं नवरात्रि के वर्त वालों को मुफ्त में देते हैं हर प्रकार का फल
शरारती तत्वों द्वारा जबरदस्ती जय श्री राम के नारे लगवाकर मस्जिद के इमाम की पिटाई अति निंदनीय
नई दिल्ली। जहाँ एक ओर औरंगाबाद के जालना से बहूत ही दुखदायक घटना सामने आई, जिस में कुछ शरारती त्त्वों द्वारा जय श्री राम के नारे लगाते हुए मन में दूसरे धर्म के प्रति नफरत को उजागर करते हुए मस्जिद के इमाम जो रमज़ान उल मुबारक के दोैरान तरावीह की नमाज़ पढ़ाने के लिए जा रहे थे,को बेरहमी से मार पीट कर उनकी दाढ़ी भी काट दी गई। वहीँं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली के निवासी श्री काशिफ ने पवित्र रमजान उल मुबारक के रोज़े और नवरात्रि के वर्त रखने वालों के लिए फलों की मुफ्त सेवा शुरू की हुई है।
पंजाब टाइमज़ न्यूज़ से बातचीत करते हुए दिल्ली निवासी श्री काशिफ ने कहा कि वह देश के अंदर समूह धर्मों के दरमियान एक मुहब्बत का पुल बनाना चाहते हैं। रमज़ान के रोज़े रखने वाले मुस्लिम भाइचारे के लोग हों या नवरात्रि के वर्च रखने वाले हिंदू समुदायों के लोग उन सब की सेवा करके मन को सकून मिलता है। श्री काशिफ कुरैशी ने कहा कि पैगंबर हज़रत मुहम्मद की शिक्षाओं का मूल अंग है जनता की सेवा करना बिना किसी निजी हित के।
उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि इस से पहले भी उन्होने कोरोना काल के दोैरान दवाइयों,आक्सीजन एवं जरूरतमंदो को राशन पहुंचाने का पूरे ज़ोर -शोर से काम किया है। वह चाहते हैं कि समाज और देश के अंदर नफरतें खत्म हो, आपसी भाइचारा बढ़े।



