इफतार से पूर्व देश में अमन-शांति एवं भाइचारक सांझ की मज़बूती के लिए कारी नोैशाद आलम ने कराई दुआ
विभिन्न सामाजिक,राजनीतिक हस्तियों समेत बड़ी संख्या में की शहरवासियों ने शिरकत
जालंधर। पंजाब बैग हाउस के डायरेक्टर, नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फरंट के कार्यकारी सदस्य श्री मनसूर आलम की ओर से विवेक नगर स्थित रमज़ान उल मुबारक के पवित्र महीने में एक विशाल इफतार पार्टी का आयोजन किया गया। जिस में शहर के समूह राजनीतिक,सामाजिक व अन्य संस्थानों से संबंध रखने वाले लोगों ने शिरकत की।
इस अवसर पर नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फरंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ उप संपादक नोैजवान आलिम ए दीन मोैलाना अनवर अमृतसरी,कासमी,नदवी, नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फरंट की महिला विंग की चेयरपर्सन रिज़वाना जालंधरी, पंजाबी बुलेटिन के डायरेक्टर श्री इमरान खान, बैग मिनिस्टर डाट काम के सी.इ ओ फरहान खान,एडवोकेट रिज़वान खान, श्री इरफान खान, सना खान, चांदनी, रजिया, प्रधान अली अहमद, प्रधान निज़ामुद्दीन मुन्ना, मुहम्मद अली, श्री अनीस खान,निराले प्रधान, पूर्व पंजाब वक्फ बोर्ड मैंबर कलीम आज़ाद, दिल्ली से फैजान खान, कारी नोैशाद आलम,कारी अबू नसर जामई, सोहराब,(काकू) प्रधान सलीम, आरिफ सलमानी,आसिफ अख्तर,प्रधान अकबर अली,श्री नदीम खान,छोटू जी, मोहम्मद गुफरान,हाजी अशरफ,प्रधान जुनैद, नागरा पिंड से प्रवेज़ आलम, आफताब आलम,मोहम्मद शाहिद, मुहम्मद जहांगीर, शमशुज जमाँ, के नाम काबिल ए जिक्र हैं। रोजा इफतार से पूर्व कारी नोैशाद आलम ने इस पवित्र महीने के उपलक्षय में जहाँ अल्लाह पाक से रोज़ेदारों के हक में खैर व बरकत के लिए हाथ उठाये वहीं देश में अमन- शांति एवं खुशहाली की दुआ भी कराई।



