Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

सिख यंग मेंस एसोसिएशन द्वारा नामवर अदीब व शायर खुशबीर सिंह शाद को किया गया सम्मानित

Spread the News

16 पुस्तकों के साथ साथ कई रचनाए पेश कर अवाम के दिलों पर करते हैं हकूमत

जालंधर। सिख यंग मेंस एसोसिएशन के बैनर तले चंदन नगर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर भवन में एक शानदार सभा का आयोजन किया गया। जिस में मुल्क के नामवर शायरों ने शिरकत की। वहीं इस तकरीब का हिस्सा बने भारत के नामवर अदीब व मशहूर शायर खुशबीर सिंह शाद ने भी अपने कलाम को पेश कर दर्शकों को मोह लिया।

मशहूर शायर खुशबीर सिंह शाद अपने जादूई कलाम के ज़रीये लोगों के दिलों में मोैके मोैके पर उन्हें उत्साहित करने का काम करते हैं उस के लिए उन्हें सिख यंग मेंस एसोसिएशन की टीम की जानिब से एज़ाज़ व सम्मान से भी नवाज़ा गया। इस अवसर पर कवि सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोंगा, हरपाल सिंह गुलाटी और रंगकर्मी आत्मजीत सिंह ने शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर जनाब खुशबीर सिंह शाद जी का इस्तकबाल किया। खुशबीर सिंह शाद की अब तक 16 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इस बीच उन्होंने अपनी कई रचनाएं भी सुनाईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments