रेवरेंड फादर थॉमस कोलेंचेरी (चेयरमैन, डायोसीज़ बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन ने विशेष अतिथि के रुप में की शिरकत
जालंधर,7 दिसंबर। सेंट जोसेफ बॉयज़ स्कूल, डिफेंस कॉलोनी जालंधर में एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस समागम में 12वीं तक की कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी के मुख्य मेहमान रेवरेंड फादर थॉमस कोलेंचेरी (चेयरमैन, डायोसीज़ बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन, जालंधर) रहे। स्कूल के बैंड ने मुख्य मेहमान का स्वागत किया और माननीय डायरेक्टर रेवरेंड फादर एंटोनी तुरुथिल ने फूलों के गुलदस्ते से मुख्य मेहमान का स्वागत किया। स्कूल की मुख्याध्यापक रेवरेंड सिस्टर जेन जोस ने भी आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।
प्रदर्शनी दिन के 9:30 पर शुरू हुई, जिसका उद्घाटन मुख्य मेहमान द्वारा किया गया। स्कूल के सारे विद्यार्थियों के माता-पिता तथा विद्यार्थियों को निमंत्रण भेजा गया था। स्कूल के डायरेक्टर रेवरेंड फादर एंटोनी तुरुथिल ने शुरुआती भाषण में कहा कि इस तरह की विज्ञान प्रदर्शनियों या विज्ञान ज्ञान मेलों का आयोजन करने का मुख्य कारण विद्यार्थियों को एक प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करना है, जहाँ वे अलग-अलग प्रोजेक्ट मॉडलों के द्वारा अलग वैज्ञानिक सिद्धांतों को बना सकते हैं। दूसरे शब्दों में एक विज्ञान प्रदर्शनी एक प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ विद्यार्थी अपनी योग्यता को दिखा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य प्रोजेक्ट और मॉडलों के द्वारा विद्यार्थियों ने अलग-अलग वैज्ञानिक सिद्धांतों को कितना समझा।
प्रदर्शनी शुरू होते ही अलग-अलग विद्यार्थियों ने कम्प्यूटर साइंस, भौतिक विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, ड्रॉइंग के बनाए हुए प्रोजेक्ट पेश किए। अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा सूर्य ऊर्जा, स्पेस सैटेलाइट और डीसी मोटरें, ऑटोमैटिक ट्रांसफार्मर, रिन्यूएबल सोर्स ऑफ़ एनर्जी, विक्रम लैंडर, लंदन ब्रिज, इलेक्ट्रॉनिक बेल, एंटी-थर्मल लेज़र डिटेक्टर, वॉटर फिल्टर, स्मार्ट सिटी, नैनो पार्टिकल्स, इलेक्ट्रोलाइसिस, ह्यूमन आई, किडनी फंक्शन, कंप्यूटर मॉडल, जी.पी.एस., टोल प्लाज़ा, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट्स, वॉटर साइकिल, जल प्रदूषण, विंडमिल आदि मॉडल तैयार किए गए।
स्कूल के डायरेक्टर रेवरेंड फादर एंटोनी तुरुथिल जी और रेवरेंड सिस्टर प्रिंसिपल जेन जोस ने प्रदर्शनी के मुख्य मेहमान के साथ मिलकर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए अलग-अलग मॉडलों को देखा और उनकी प्रशंसा की। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल आकर्षण का केंद्र थे। फादर एंटोनी द्वारा मुख्य मेहमान को यादगारी चिन्ह दिया गया और उनका धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर आए हुए विद्यार्थियों के माता-पिता ने कहा कि स्कूल के इस यत्न के साथ बच्चे हर क्षेत्र में उन्नति कर सकते हैं।




