Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

मौलाना मुफ़्ती फ़राहीम की अगुवाई में जमीयत उलेमा हापुड़ के काफले ने थामा बाढ़ पीड़ितों का हाथ

Spread the News

हापुड़/चंडीगढ़ 18 सितम्बर। जमीयत उलेमा ज़िला हापुड़ के ज़ेरे एहतमाम एक वफ़द पंजाब और जम्मू–कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रवाना हुआ। यह काफिला हज़रत मौलाना अलाउद्दीन क़ासमी, जनरल सेक्रेटरी जमीयत उलेमा ज़िला हापुड़ की ख़ास हिदायत पर तशकील दिया गया।

वफ़द की क़ियादत जनाब मौलाना मुफ़्ती फ़राहीम साहब (सदर जमीयत उलेमा ज़िला हापुड़), क़ारी मोहम्मद उस्मान साहब (ख़ाज़िन जमीयत उलेमा गढ़ मुकतेश्वर), मौलाना मोहम्मद अय्यूब साहब (सदर जमीयत उलेमा गढ़ मुकतेश्वर) और मौलाना हिफ़्ज़ुर्रहमान साहब (जनरल सेक्रेटरी जमीयत उलेमा गढ़ मुकतेश्वर) ने की।

इस मौके पर दूसरे मुअज्ज़ज़ उलमा-ए-किराम भी शामिल रहे जिनमें मुफ़्ती मोहम्मद ज़ाहिद साहब, मौलाना मोहम्मद शकील साहब, हाफ़िज़ रियाज़ अहमद साहब, मौलाना मोहम्मद यूसुफ साहब, हाफ़िज़ तालेब, क़ारी फ़ुरक़ान, क़ारी जमशेद साहब, मुफ़्ती फ़रियाद साहब और कई दूसरी शख़्सियतें शामिल थीं।

वफ़द ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुँचाई और उनकी हर मुमकिन दिलजोई की। जमीयत उलेमा के जिम्मेदारों ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ा होना दीन और इंसानियत का फ़र्ज़ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments