Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

मजलिस अहरार कार्यकर्ताओं एवं मुस्लिम एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों में राहत सामग्री की वितरित

Spread the News

Svg%3E

पूरे पंजाब के अंदर आगे भी राहत का काम चलता रहेगा:अहरार प्रधान अब्दुल नूर 

अमृतसर,5 सितम्बर।  पंजाब में आई हुई बाढ़ आपदा के कारण कई गांवों में राहत कार्य जारी है अमृतसर के आसपास के गांवों में बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है लेकिन इस आपदा में सभी धर्मों के लोगों ने आगे आकर एक दूसरे की सहायता की है। लेकिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस आपदा में आगे आकर एक मिसाल कायम की है।

विशेषकर पंजाब के शाही इमाम और मजलिस अहरार के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मोलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी साहब की रहनुमाई में मजलिस अहरार कार्यकर्ताओं ने पूरे पंजाब के अंदर सभी जिलों में जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और जहाँ जहां जरूरत थी वहां राहत सामग्री पहुंचाई अमृतसर में भी मजलिस अहरार इस्लाम ए हिंद के पंजाब प्रधान अब्दुल नूर और मुस्लिम एसोसिएशन अमृतसर के प्रधान मानिक अली जन सैकटरी खुर्शीद अहमद अहरार के देहाती प्रधान हाफिज इरशाद साहब डॉ नसीमुद्दीन डॉ मोती रहमान हाफिज रईस आदि सभी साथियों ने अमृतसर के आसपास के गांवों में जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनको जरुरत का सामान बांटा।

इस मौके पर अहरार प्रधान अब्दुल नूर ने कहा कि आगे भी राहत का काम चलता रहेगा वही मुस्लिम एसोसिएशन के अध्यक्ष मानिक अली ने कहा कि आज बहुत सी जगहों पर जाकर राहत सामग्री बाटी है और हम लगातार इस पर काम करते रहेंगे। वही राहत सामग्री लेकर चलने से पहले मस्जिद सिकंदर खान में खास दुआ की गई जिसमें हिंदू सिख समुदाय के लोगों ने भी हिस्सा लिया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments