Tuesday, July 28, 2026
No menu items!
Google search engine

Chandigarh के हालातों पर नई Update, स्कूलों में छुट्टियां, Exams भी स्थगित

Spread the News

चंडीगढ़ ,4 सितम्बर।  चंडीगढ़ में लगातार बारिश के कारण सुखना झील का जलस्तर 1163 फीट के खतरनाक निशान से ऊपर चला गया। प्रशासन ने बुधवार सुबह नौवीं बार 2 फ्लड गेट खोल दिए। पहला गेट सुबह 7:30 बजे और एक घंटे बाद दूसरा गेट खोला गया। पंचकूला, मनीमाजरा से बापू धाम, शास्त्री नगर पुल तक पानी पहुंच गया, जिसके कारण आवागमन बंद रहा।

वहीं पटियाला की राव नदी में तेज बहाव के कारण नवांगराओं में टूटने का खतरा पैदा हो गया। हालांकि मौके पर अधिकारियों ने स्थिति को काबू में कर लिया। सुरक्षा को देखते हुए चंडीगढ़ के सभी स्कूल अब 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। इसी तरह उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने सरकारी, निजी सहायता प्राप्त कॉलेज और तकनीकी शिक्षा संस्थानों को 4 से 6 सितंबर तक बंद कर दिया है। हालांकि कॉलेजों के हॉस्टल खुले रहेंगे।

इधर, पंजाब यूनिवर्सिटी ने अपने संबद्ध कॉलेजों और क्षेत्रीय केंद्रों में छुट्टियां 6 सितंबर तक बढ़ा दी हैं। साथ ही सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं, जो अब 1, 4 और 6 अक्टूबर को होंगी। 7 सितंबर की पी.यू. पीएचडी प्रवेश परीक्षा अब 21 सितंबर को होगी। मौसम विभाग के अनुसार बीती शाम साढ़े 5 बजे तक 20.4 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं सुबह साढ़े 8 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान 63.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस कारण अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments