निरीक्षक के तौर पर मौलाना अब्दुल्लाह ख़ालिद क़ासमी ख़ैराबादी व हाफिज़ मतलूब हसन हुए शामिल
लुधियाना,31 अगस्त। मौलाना अली हसन मज़ाहिरी अध्यक्ष जमीअत उलमा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व चंडीगढ़ की देखरेख में इस समय संयुक्त पंजाब में ज़िला चुनावों का सिलसिला जारी है। इस संबंध में आज जमीअत उलमा ज़िला लुधियाना का चुनावी प्रोग्राम मस्जिद अबू बकर सिद्दीक एल ब्लॉक बीआरएस नगर लुधियाना में आयोजित हुआ। प्रोग्राम की शुरुआत मौलाना अल्तमश लुधियानवी की तिलावत-ए-कुरआन और हाफिज़ मोहम्मद हसन ख़ैराबादी की नात-ए-नबी से हुई, जबकि निरीक्षक के तौर पर मशहूर आलिम-ए-दीन मौलाना अब्दुल्लाह ख़ालिद क़ासमी ख़ैराबादी नाज़िम तंज़ीम जमीअत उलमा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व चंडीगढ़ और हाफिज़ मतलूब हसन अध्यक्ष दीनी तालीमी बोर्ड जमीअत उलमा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व चंडीगढ़ शामिल हुए।
चुनावी प्रोग्राम की सदारत के फ़राइज़ मुफ़्ती मोहम्मद इनाम क़ासमी, अध्यक्ष दीनी तालीमी बोर्ड जमीअत उलमा पंजाब ने अंजाम दिए और मेहमान-ए-ख़ुसूसी की हैसियत से क़ारी मोहम्मद अंस, नायब अध्यक्ष जमीअत उलमा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व चंडीगढ़ और मुफ़्ती हक़ नवाज़ क़ासमी, नाज़िम मदरसा जामिया फ़लाह-ए-दारेन ग़ौसपुर शरीक-ए-प्रोग्राम रहे।
मीटिंग में अरकान-ए-मजलिस-ए-मुन्तज़िमा ज़िला लुधियाना के अलावा कई ज़िला अराकीन और अन्य कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और इत्तेफ़ाक़-ए-राय से एक बार फिर मशहूर आलिम-ए-दीन मुफ़्ती मोहम्मद आरिफ़ जैसलमेरी समा लुधियानवी, जमीअत उलमा ज़िला लुधियाना पंजाब के अध्यक्ष नियुकत किए गए। जो अपनी इल्मी, दीनी, मिल्ली और समाजी ख़िदमात के लिहाज़ से पंजाब भर में एक मुनफ़रिद पहचान क़ायम कर चुके हैं और पंजाब भर में जमीअत उलमा-ए-हिंद के दायरा-ए-कार को वुसअत देने के लिए अपने रफ़क़ा-ए-कार के साथ पिछले पाँच साल से लगातार पेशक़दमी बनाए हुए हैं। इस इंतख़ाब की पंजाब, हरियाना,हिमाचल व चंडीगढ़ में सराहना की जा रही है।
मीटिंग में इत्तेफ़ाक़-ए-राय से मुफ़्ती मोहम्मद आरिफ़ लुधियानवी अध्यक्ष जमीअत उलमा ज़िला लुधियाना, मुफ़्ती मोहम्मद इनाम क़ासमी, भारत श्री अवार्ड प्राप्त डॉ. क़ारी मोहम्मद यूसुफ हर्सोलवी और मशहूर समाजी कार्यकर्ता हाजी मोहम्मद नौशाद बजनोरी नायब अध्यक्ष जमीअत उलमा ज़िला लुधियाना, मौलाना अल्तमश लुधियानवी जनरल सेक्रेटरी जमीअत उलमा ज़िला लुधियाना, हाजी मोहम्मद अशरफ पंजाबी बाग ज्वाइंट सेक्रेटरी, मुफ़्ती अब्दुलआख़िर मज़ाहिरी कचलूनगर प्रेस सेक्रेटरी, क़ारी मुजाहिदुल इस्लाम गुलाबी बाग नाज़िम इस्लाह-ए-मुआशरा जमीअत उलमा ज़िला लुधियाना और हाजी मोहम्मद फ़ुरक़ान को जमीअत उलमा ज़िला लुधियाना का ख़ज़ांची चुना गया।
मौलाना अब्दुल्लाह ख़ालिद क़ासमी ख़ैराबादी नाज़िम-ए-तंज़ीम जमीअत उलमा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व चंडीगढ़ और हाफिज़ मतलूब हसन अध्यक्ष दीनी तालीमी बोर्ड जमीअत उलमा मुत्तहिदा पंजाब ने ज़ाब्ते के मुताबिक जमीअत उलमा ज़िला लुधियाना के तमाम कागज़ात और फॉर्म का मुआइना किया और इत्मिनान के बाद तमाम नवनिर्वाचित ज़िम्मेदारान को मुबारकबाद पेश की और कहा कि जमीअत उलमा-ए-हिंद के मरकज़ी, सूबाई और ज़िला हर सतह के ज़िम्मेदारान का हर दौर में यह एक बड़ा इम्तियाज़ रहा है कि उन्होंने बिना तफ़रीक़ मज़हब-ओ-मिल्लत मुल्क-ओ-क़ौम की ख़िदमत का फ़रीज़ा अंजाम दिया है। हमें भी इस इम्तियाज़ को बाक़ी व क़ायम रखना है और इस अज़ीम जमाअत को पंजाब में मजबूती अता करने के लिए तमाम मुमकिना कोशिशें अमल में लानी हैं।
मुफ़्ती मोहम्मद आरिफ़ लुधियानवी, मुफ़्ती-ए-शहर लुधियाना, अध्यक्ष जमीअत उलमा ज़िला लुधियाना व कन्वीनर जमीअत उलमा हरियाणा व पंजाब ने इस मौक़े पर जुमला अरकान मौलाना फ़िरोज़ आलम क़ासमी मुस्लिम कॉलोनी शेरपुर, मुफ़्ती हक़ नवाज़ क़ासमी ग़ौसपुर, क़ारी मोहम्मद ताहिर समराला, क़ारी शकील अहमद ख़न्ना, क़ारी मोहम्मद याक़ूब लखोवाल, क़ारी मोहम्मद राशिद गबदी ढ़ेलों, क़ारी मोहम्मद अरशद मुस्लिम कॉलोनी शेरपुर, हाजी निसार अहमद इंद्रा कॉलोनी बाड़ेवाल, हाजी मोहम्मद आसिफ़ बलोके, गुल बहार सतजोत नगर रूपनगर और क़ारी हुसैन माया पुरी वग़ैरह का शुक्रिया अदा किया और उम्मीद ज़ाहिर की कि हसब-ए-साबिक़ यहाँ के ज़िम्मेदारान, एक्टिव मेम्बर्स और अरकान व कारकुनान का हर तरह का तआवुन हमें हासिल रहेगा और जमीअत उलमा के वक़ीअ प्लेटफार्म से लुधियाना व पंजाब के आम व ख़ास को गुनागूँ फायदे हासिल होंगे।



