उत्तर प्रदेश। यू .पी. के तमाम जनपदों में सफाई कर्मचारी व अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ ड्यूटी टाइम में लड़ाई झगडे व मारपीट की घटनाएं होती है। जिनमें पुलिस द्वारा स समय कार्यवाही नहीं की जाती। एफ. आई. आर. व अन्य कार्रवाई ना होने के कारण कर्मचारियों को शोषण का शिकार होना पड़ता है। जिसके संबंध में संघ/महासंघ के पदाधिकारियों ने श्री धर्मवीर प्रजापति जी माननीय स्वतंत्र प्रभार मंत्री जिला कारागार एवं होमगार्ड, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से भेंट कर कर्मचारियों के साथ हो रही घटनाओं के संबंध में अवगत कराया।
माo मंत्री जी ने कहा इस संबंध में मैं पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर बात करूंगा। सभी कर्मचारी इमानदारी से अपना कार्य करें। आगे से किसी कर्मचारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।अगर कोई किसी कर्मचारी को बेवजह परेशान करता है। तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी । इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम शंकर प्रजापति, रोहित बाल्मीकि,राम कृपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सo कर्मचारी संघ उमेश कुमार भारती एवं उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के सदस्य भी शामिल थे।



