Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

मुसलमान अब सियासी लीडरों की बातों पर आँख बंद करके यक़ीन नहीं करेंगे। इलेक्शन में अपनी अलग भूमिका निभाएंगे: नईम खान एडवोकेट

Spread the News

जालंधर 24 अगस्त । मुस्लिम संगठन पंजाब की महत्वपूर्ण बैठक संगठन के चेयरमैन सैय्यद अली व प्रधान एडवोकेट नईम खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेशभर के विभिन्न क्षेत्रों से संगठन के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक में संगठन की भविष्य की रूपरेखा, सामाजिक कार्यों और समुदाय के उत्थान से जुड़े कई अहम/ बड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मज़बूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। सर्वसम्मति से मजहर आलम को संगठन का जनरल सेक्रेटरी चुन लिया गया। उनके चयन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी।

मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने कहा कि आने वाले समय में पंजाब में विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा की सियासत के बदलते दौर में मुसलमानों के बीच एक नई सोच और जागरूकता देखने को मिल रही है। लंबे अरसे से विभिन्न पार्टियाँ मुसलमानों को सिर्फ़ वोट बैंक समझती रही हैं, मगर अब हालात बदल रहे हैं। अब वे सिर्फ़ नारों, खोखले वादों और सियासी रहनुमाओं की बातों पर आँख बंद करके यक़ीन नहीं करेंगे। आने वाले इलेक्शन में अपना अलग भूमिका निभाएंगे।

मीटिंग को मेहर मलिक, इंतजार खान शाहकोट, दाउद आलम जालंधर कैंट, सय्यद अली, खालिद खान नकोदर, , मौलाना, अमानुल्लाह मजाहिरी कपुरथला, मेहरबान फगवाड़ा व अन्यों ने संबोधित किया और कहा कि एकजुटता से ताक़त मिलती है, बिखरे हुए लोग अक्सर अपने हक़ और अधिकार हासिल नहीं कर पाते, जबकि संगठित समाज अपनी आवाज़ मज़बूती से उठा सकता है, अब हम मुस्लिम संगठन पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। इस अवसर पर अयूब सलमानी,रहमत अली हलका आदमपुर, अतहर आजाद जंडियाला, सरफराज खान, सिकंदर शेख,अरमान शेख, असलम, दीप, शकील खान, बदरुल खान, सेठी, आफताब आलम, गुलफाम अहमद, सोनू, रज़ा ए मुस्तफा, अलाउद्दीन ठेकेदार व अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments