पंजाब सरकार द्वारा मिली जिला प्रधान ट्रेड विंग कपूरथला की जिम्मेदारी तनदेही से निभाऊंगा — कंवर इकबाल सिंह
चंडीगढ़,12 अगस्त। आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को और मज़बूत करते हुए 2027 के चुनावों के लिए तैयारियों को और गति दी है। आम आदमी पार्टी में दिन-रात काम करने वाले साथियों को विभिन्न विंगों में उच्च पद देकर सूचियां जारी की जा रही हैं। पंजाब प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया जी और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा पंजाब प्रधान की अगुवाई में दी गई जिम्मेदारियों की श्रृंखला में हलका कपूरथला से पार्टी के वरिष्ठ नेता और अन्तर्राष्ट्रीय कवि के रूप में पूरी दुनिया में जाने जाने वाले, शायर कंवर इकबाल सिंह जी को जिला कपूरथला के चारों हलकों की जिम्मेदारी बतौर जिला प्रधान “आप” ट्रेड विंग कपूरथला की दी गई है।
स्टेट चेयरमैन श्री अनिल ठाकुर जी ने चंडीगढ़ में सेक्टर में 17 स्थित अपने कार्यालय में कंवर इकबाल सिंह जी को नियुक्ति पत्र जारी करने के अवसर पर गुरु घर की बख़्शिश सिरोपाव देकर सम्मानित करते हुए कहा कि वर्ष 2013 से आम आदमी पार्टी को अपनी योग्य सेवाएं दे रहे पार्टी के निडर नेता और विश्व प्रसिद्द शायर कंवर इकबाल सिंह को जिला प्रधान “आप” व्यापार मंडल कपूरथला का दायित्व मिलने के साथ-साथ पंजाब सरकार के अधीन संस्थान “पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग चंडीगढ़” में बतौर सदस्य शामिल करके बहुत बड़ा मान दिया है।
उल्लेखनीय है कि पंजाब के सभी स्कूलों, कॉलेजों, तकनीकी विश्वविद्यालयों और साइंस सिटी आदि संस्थानों की अगुवाई करने वाले “साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग पंजाब” की गवर्निंग बॉडी की गूगल पर उपलब्ध सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान बतौर अध्यक्ष, वित्त मंत्री पंजाब श्री हरपाल सिंह चीमा बतौर उपाध्यक्ष और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही कैबिनेट रैंक पर कंवर इकबाल सिंह भी सदस्य के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। विशेष रूप से यह भी उल्लेखनीय है कि सूबा सरकार ने उर्दू अकादमी पंजाब की 21 सदस्यीय समिति में भी शायर कंवर इकबाल सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया हुआ है।
पार्टी ने समय-समय पर, जब-जब भी हलका कपूरथला के अलावा सुल्तानपुर लोधी, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, डेरा बाबा नानक आदि हलकों समेत गुजरात, हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य राज्यों में जहां भी कंवर इकबाल सिंह को चुनाव प्रचार की ड्यूटी सौंपी है, उन्होंने बड़ी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाया है।
पंजाबी शायर के रूप में पूरी दुनिया में प्रसिद्धि पाने वाले कंवर इकबाल सिंह जी को वर्ष 2016 में भी पार्टी हाईकमान ने पंजाब की 5 सदस्यीय सांस्कृतिक समिति का सदस्य नियुक्त किया था। वर्ष 2021 में नगर कौंसिल कपूरथला के चुनाव के समय पार्टी ने कंवर इकबाल सिंह और उनके सुपुत्र पुष्पिंदर सिंह को शहर के दो वार्डों से चुनाव मैदान में उतारा था। ऐसा प्रतीत होता है कि पार्टी हाईकमान, पार्टी के लिए दिन-रात काम करने वाले सभी मेहनती साथियों को विभिन्न जिम्मेदारियां देकर अपने संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत कर रही है।



