Sunday, May 17, 2026
No menu items!
Google search engine

मानसून सत्र में एक भी दिन ठीक से नहीं चली संसद, SIR मुद्दे पर लोकसभा-राज्यसभा में विपक्ष जमकर कर रहा हंगामा

Spread the News

नई दिल्ली,9 अगस्त।  बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में पंद्रहवें दिन भी विपक्ष के हंगामे के साथ कार्यवाही शुरू हुई।

सीतारमण ने ‘आयकर विधेयक, 2025’ को वापस ले लिया

लोकसभा स्थगित होने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘आयकर विधेयक, 2025’ को वापस ले लिया, जिस पर प्रवर समिति ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी थी।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी दल ऐसे समय व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं, जब निजी विधेयकों पर चर्चा होनी है। विपक्षी दलों को यह नहीं कहना चाहिए कि सरकार ने सहयोग नहीं किया, क्योंकि सरकार शुरू से ही कह रही है कि वह नियमों के तहत सभी मुद्दों पर चर्चा कराने को तैयार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments