500 मरीज़ों को मुफ्त रक्त उपलब्ध कराना अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) की बड़ी उपलब्धि:अल फलाह फाउंडेशन टीम
आज़मगढ़। अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) ने 500 मरीज़ों को मुफ़्त ब्लड उपलब्ध करवाने की खुशी में आज ग्राम संजरपुर में शानदार प्रोग्राम का आयोजन हुआ। जिसमें मुबारकपुर एफफ, युनिट माहुल यूनिट,अहिरौला यूनिट और जौनपुर यूनिट समेत अल फलाह फाउंडेशन के स्थानीय ज़िम्मेदार और सदस्य उपस्थित थे। प्रोग्राम का विषय बेहतरीन स्वभाव था।
प्रोग्राम में खुद को एक अच्छा इंसान बनने का संकल्प लिया गया। प्रोग्राम को संबोधित करते हुए अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) संस्थापक ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि यह अल फलाह फाउंडेशन के तमाम लोगों के लिए खुशी की बात है कि हमने धर्म, जाति से ऊपर उठकर 500 रोगियों को मुफ्त रक्त उपलब्ध कराया है। उन्होंने आगे कहा कि हम सब देश व समाज के लिए कुछ अच्छा करें, एक दूसरे की मदद करें, एक दूसरे के काम आएं।
इस अवसर पर प्रोग्राम के मुख्य अतिथि अबू शहमा माहुली, आफताब अहमद, यासिर नवाज़ और मेराज़ खान मौजूद थे।
प्रोग्राम के आयोजक अल फलाह फाउंडेशन के नोमान संजरी, माज़ संजरी, बासित संजरी, अली कदर आज़मी, इरफान संजरी, नसीब यज़दानी, मुहम्मद सैफ, अनवर सलीम, अहमद नवाज, मुहम्मद क़ासिम, आमिर संजरी, ईनाम संजरी, फुरकान स्ंजरी, समर संजरी, हुजैफा संजरी आदि लोग उपस्थित थे।
प्रोग्राम में अब्दुल्लाह नाज़िश समेत कई लोगों ने अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) की सदस्यता ली। संस्था मेंबरान ने संस्थापक ज़ाकिर हुसैन और एक दूसरे को फूलों का हार पहनाकर मुबारकबाद पेश की।



