Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

टेकऑफ के बाद आसमान में रहस्यमय ढंग से लापता हुआ यात्री विमान, 50 लोग थे सवार- बचाव दल अलर्ट पर

Spread the News

नई दिल्ली,24 जूलाई।  रूस में एक चौंकाने वाली और रहस्यमय घटना सामने आई है। गुरुवार को एक यात्री विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हवा में कहीं गायब हो गया। यह घटना तब हुई जब ‘अंगारा एयरलाइंस’ का एक An-24 विमान चीन की सीमा से सटे अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर की ओर रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में अचानक उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। अब तक विमान का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और खोजबीन अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।

उड़ान के कुछ मिनटों बाद टूटा संपर्क
विमान में कुल 50 लोग सवार थे, जिनमें 43 यात्री और 6 क्रू मेंबर शामिल थे। इनमें 5 छोटे बच्चे भी बताए जा रहे हैं। रडार स्क्रीन से गायब होने के बाद विमान की लोकेशन को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, जिससे चिंता और गहराती जा रही है।

अंतिम लोकेशन और रेस्क्यू मिशन
माना जा रहा है कि विमान ने उड़ान के बाद चीन सीमा के समीप अमूर क्षेत्र की ओर रुख किया था, जहां भारी जंगल और पहाड़ी इलाके मौजूद हैं। इलाके की भौगोलिक चुनौतियों को देखते हुए बचाव कार्य में भी काफी अड़चने आ रही हैं। रशियन इमरजेंसी सर्विसेज ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और हेलिकॉप्टरों व ग्राउंड टीमों को रवाना किया गया है।

 क्या हो सकती है वजह?
फिलहाल दुर्घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अचानक संपर्क टूटने को लेकर कई संभावनाएं जताई जा रही हैं – तकनीकी खराबी, खराब मौसम, या अन्य कोई आपात स्थिति। अधिकारियों ने संभावना जताई है कि यह विमान क्रैश हुआ हो सकता है, लेकिन जब तक कोई मलबा या संकेत नहीं मिलता, कुछ भी तय नहीं कहा जा सकता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments