Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

दिल्ली में दहशत बरकरार-एक बार फिर दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Spread the News

नई दिल्ली,18 जूलाई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पश्चिम विहार इलाके के रिचमंड ग्लोबल स्कूल और रोहिणी सेक्टर 3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल से सामने आया है जिन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

5 दिन में 12 स्कूल और 1 कॉलेज निशाने पर

यह चौंकाने वाली बात है कि पिछले पांच दिनों में दिल्ली में अब तक 12 स्कूलों और 1 कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इन धमकियों ने न केवल स्कूलों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है बल्कि सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

इससे पहले भी सोमवार को 2 और मंगलवार को 3 स्कूलों को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालाँकि पुलिस और बम निरोधक दस्तों द्वारा गहन जाँच के बाद किसी भी स्कूल में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments