Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

इंडिगो एयरलाइंस की लापरवाही- 227 यात्री बड़े संकट में! सिंगापुर से आ रहे थे Delhi

Spread the News

लुधियाना,28 जून। इंडिगो एयरलाइंस की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। सिंगापुर से दिल्ली आ रहा एक इंडिगो विमान को तकनीकी खराबी के चलते मलेशिया में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। यह घटना यात्रियों के लिए किसी डरावने अनुभव से कम नहीं थी। विमान में सवार 227 यात्री कई घंटों से मलेशिया में फंसे हुए हैं और अब तक एयरलाइंस की ओर से कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी खराबी के कारण विमान को मलेशिया में उतारा गया, और तब से सभी यात्री वहीं पर इंतज़ार कर रहे हैं। अब ख़बर मिल रही है कि इंडिगो ने आधिकारिक घोषणा किए बिना ही बेंगलुरु से एक नया विमान मलेशिया भेजा है, ताकि फंसे यात्रियों को वापिस भेजा जा सके।फंसे यात्रियों और उनके परिजनों ने सोशल मीडिया पर इंडिगो की अनदेखी और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को लेकर नाराज़गी ज़ाहिर की है। कई लोगों ने पूछा है कि आखिर एयरलाइंस इतने बड़े संकट में भी अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में नाकाम क्यों हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments