Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

8 जून तक बंद रहेगा ये रास्ता- लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

Spread the News

चंडीगढ़,3  जून। चंडीगढ़ के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने सड़क के मरम्मत कार्य के चलते दक्षिण मार्ग के एक हिस्से को 8 जून तक अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सेक्टर 25 से लेकर सेक्टर 25 (पश्चिम) तक के रोड बंद रहेगी। इस दौरान यूटी इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य किया जाएगा, ताकि भविष्य में यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाया जा सके।

इससे पहले 11 मई से 20 मई तक भी इसी मार्ग पर सेक्टर 25 से सेक्टर 38 (सेक्टर 38 की ओर) जाने वाला हिस्सा मरम्मत कार्य के लिए बंद किया गया था। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और परेशानी से बचने के लिए यात्रा की योजना पहले से बनाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments