Monday, November 16, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब के मौसम को लेकर रहें सावधान-नई चेतावनी,जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Spread the News

चंडीगढ़,31 मई।  पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार सुबह की शुरुआत आंधी-तूफान की चेतावनी के साथ हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए पंजाब को सतर्क रहने के लिए कहा है, क्योंकि राज्य में गरज के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा चेतावनी के आधार पर पंजाब के तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे लोगों को अधिक गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। आज दोपहर से शाम तक ये मौसमी परिस्थितियां प्रभावित रह सकती हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज पंजाब में यलो वेदर अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में जहां अधिकतर शहरों में तापमान 40 के पार चला गया था, वहीं अब तापमान एक बार फिर 40 डिग्री से नीचे चला गया है। जिसका असर 3 जून तक राज्य के कुछ जिलों में देखने को मिलेगा, यानी 3 जून तक गर्मी से राहत मिल सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments