समराला,10 मई। जिला लुधियाना के समराला में तनावपूर्ण माहौल के चलते सख्त आदेश जारी हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शहर में सभी दुकानों, व्यापारियों को शाम 7.30 बजे बंद करने आदेश दे दिए गए हैं। उप मंडल मजिस्ट्रेट द्वारा सख्त आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों में कहा गया है कि, शहर की दुकानें, सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान और अन्य संस्थान शाम को 7.30 बजे तक बंद कर दिए जाएं। ये आदेश आज 9 से अगले आदेशों तक लागू होंगे। इस बीच प्रशासन ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करते समय सभी लाइटें पूरी तरह से बंद रखें। इसके साथ ही शहर के गुरुद्वारा साहिब/मंदिरों के प्रधानों/मैनेजरों को उक्त अनाऊंसमेंट करने की अपील की गई है।



