Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब पुलिस और बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता, ड्रोन और नशीले पदार्थ बरामद

Spread the News

बमियाल/ पठानकोट,9 मई । भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित बमियाल सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए भेजी गई हेरोइन की खेप बरामद हुई है। यह बरामदगी बुधवार को पुलिस और बीएसएफ द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान हुई।

तलाशी के दौरान गांव काजले के पास उज नदी से एक ड्रोन और हेरोइन से भरा एक पैकेट मिला। इससे पहले भी इस इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन के ज़रिए हेरोइन भेजने के कई मामले सामने आ चुके हैं।बुधवार को जो ड्रोन और पैकेट मिला, उस पर मिट्टी और कीचड़ लगा हुआ था। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह ड्रोन कुछ दिन पहले पाकिस्तान से भेजा गया होगा, लेकिन किसी तकनीकी खराबी के कारण वह वापिस नहीं जा सका और नदी के किनारे गिर गया।

हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ड्रोन से बरामद हुए पैकेट में वाकई हेरोइन है या कुछ और, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसमें लगभग आधा किलो हेरोइन मिली है। शाम तक पुलिस और बीएसएफ ने ड्रोन और पैकेट को बीएसएफ की पहाड़ीपुर चौकी पर ले जाकर जांच शुरू कर दी थी। जब थाना नरोत जैमल सिंह के इंचार्ज विजय कुमार और डीएसपी सुखजिंदर कुमार से जानकारी लेने के लिए फोन किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments