जालंधर 8 मई। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किए जाने पर मुस्लिम संगठन पंजाब प्रधान एडवोकेट नईम खान ने खुशी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की यह कार्रवाई देशहित में एक साहसिक कदम है।
आतंकवादियों को सबक सिखाने और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए सेना ने प्रभावशाली ऑपरेशन किया है। जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है, सभी भारतीय लोग खुश हैं।
एडवोकेट नईम खान ने कहा कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता सेना की सफलतापूर्वक ऑपरेशन सिंदूर कार्रवाई को मैं सलाम करता हूं।
हमारे भारतीय सेना ने भी सिंदूर का बदला सिंदूर से ले लिया है। इस ऑपरेशन की सफलता पर मुसलमानों ने भी भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए।
उल्लेखनीय है कि 15 दिन पहले कश्मीर की पहलगाम घाटी में हुए आतंकी हमले में तीन दर्जन से अधिक निर्दोष लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान विवाहिताओं के सामने ही उनका सुहाग छीना गया था। 140 करोड़ भारतीय लोग जंग के मैदान में हम आपने सेना के साथ खड़े हैं।



