जालंधर, 2 मई। सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल में प्रिंसिपल सिस्टर जेन जोस की अगुवाई में लेबर डे मनाया गया। स्कूल के सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर रेवरेंड फादर एंटोनी तुरुथिल ने उनको तोहफे देते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की और उनका धन्यवाद किया।
फादर ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि उन्हें भी अपनी सेवा करने वाले सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करना चाहिए। विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।




