Home अन्य Media जहाँ एक तरफ गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, वहीं आने वाले दिनों...

जहाँ एक तरफ गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, वहीं आने वाले दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Svg%3E
Spread the News

चंडीगढ़, 1 मई।  इस साल के अप्रैल का महीना पिछले 10 साल में दूसरा सबसे गर्म महीने के तौर दर्ज होकर बीता है। हालांकि, इस बार लगातार सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अप्रैल में पानी भी बरसा लेकिन तापमान में होती रही बढ़ौतरी ने इस अप्रैल को 2022 के बाद सबसे गर्म अप्रैल बना दिया।

2016 के बाद पिछले 10 साल में ये दूसरा मौका है कि जब शहर का अधिकतम औसत तापमान 35 डिग्री से ऊपर जाकर 36.8 रहा। इसी तरह अप्रैल के महीने की रातें भी गर्म रहीं क्योंकि इस बार शहर का औसत न्यूनतम तापमान भी पिछले 10 साल में तीसरी दफा सबसे ज्यादा रहा। हालांकि राहत की बात ये है कि मई के महीने के शुरुआती 6 दिनों में शहर में तापमान में गिरावट के साथ बारिश भी गर्मी से राहत दिला सकती है।

तीन और 4 मई के लिए मौसम विभाग का अलर्ट 

पिछले कुछ दिनों के पूर्वानु‌मानों के बाद अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बुधवार को अलर्ट जारी किया है। एक से 5 मई तक शहर में बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के साथ अप्पर एवर सर्कुलेशन के कारण तेज हवाओं के साथ बादलों की गर्जना के साथ हलकी बारिश हो सकती है। इस अलर्ट के मुताबिक एक मई को 60 किमी तो 3 और 4 मई को भी 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। लोगों को तेज आंधी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

अप्रैल के मौसम से जुड़े तथ्य 

इस साल को मिलाकर पिछले 10 साल में 3 बार पारा 40 से ऊपर रहा।
इस बार अप्रैल में सामान्य सेएक मिमी कम 13.3 मिमी बारिश हुई।
चंडीगढ़ में आज तक अप्रैल का सबसे गर्म दिन 19 अप्रैल 2010 को 42.7 डिग्री रहा है।
अप्रैल का सबसे ठंडा दिन 9.4 डिग्री के साथ एक अप्रैल 1976 को था।
एक फीसदी कम बारिश हुई
इस अप्रैल सामान्य से एक फीसदी कम 13.3 मिलीमीटर बारिश हुई।