Saturday, June 13, 2026
No menu items!
Google search engine

हो जाएं सावधान : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज़ आंधी और बिजली गिरने की आशंका…

Spread the News

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर से कहर बरपाने को तैयार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि एक बार फिर तूफान तबाही लेकर लौट रहा है।

अगले दो दिनों में 10 राज्यों में तेज आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और भीषण बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है। यह बदला हुआ मौसम ना सिर्फ जनजीवन को प्रभावित करेगा बल्कि यातायात और फसलों पर भी गंभीर असर डाल सकता है। IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पूर्वोत्तर भारत में बिगड़ेगा मौसम

IMD के मुताबिक, आने वाले 5 दिनों तक असम, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। 29 अप्रैल को असम और मेघालय में हवा की रफ्तार 50 से 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इन राज्यों में बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं इसलिए सावधानी जरूरी है। नगालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भी भारी वर्षा का अलर्ट जारी है।

पूर्वी और मध्य भारत में ओले और तेज हवाएं

ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल से 2 मई तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा में 29 अप्रैल को ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। इस दौरान हवाओं की गति 40 से 60 किमी/घंटा तक हो सकती है।

दक्षिण भारत में तेज बारिश का अलर्ट

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और तमिलनाडु में अगले 7 दिनों तक रुक-रुककर बारिश होगी। 29 अप्रैल से 2 मई तक कर्नाटक के भीतरी इलाकों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। 30 अप्रैल और 1 मई को आंतरिक कर्नाटक में ओले गिरने की आशंका है। केरल और माहे में 29 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में आ रहा है नया विक्षोभ

2 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक देगा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 29 अप्रैल से 2 मई के बीच धूल भरी आंधी और हल्की बारिश का अनुमान है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में 30 अप्रैल से 4 मई तक मौसम बिगड़ सकता है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं, लेकिन 3 दिन बाद 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। मध्य भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों में तापमान स्थिर रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments