लुधियाना , 25 अप्रैल। बीते दिनों पहलगाम हमले के बाद पंजाब के अलग-अलग शहरों और जिलों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए कॉलेज व यूनिवर्सिटी में कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने पंजाब पुलिस का धन्यवाद किया।
वर्णन योग है कि कुछ जगहों से यह शिकायत आई थी कि कुछ विद्यार्थीयों को शरारती तत्वों की ओर से तंग परेशान किए जाने की कोशिश की जा रही है इसके बाद शाही इमाम पंजाब ने डीजीपी पंजाब श्री गौरव यादव जी एडीजीपी श्री ए एस राय जी व एडीजीपी श्री प्रवीण कुमार सिन्हा से संपर्क किया इन अधिकारियों ने फौरन ही पंजाब भर में पुलिस मुस्तैदी बढ़ा दी और बाहरी राज्यों के सारे ही विद्यार्थियों को तसल्ली हो गई कि वह पंजाब में सुरक्षित हैं।



