Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

कॉलेज प्रबंधन का तुगलगी फरमान छात्रों के शौचालय में लगवाया सीसीटीवी कैमरा

Spread the News

उत्‍तर प्रदेश। आज़मगढ़ ज़िले के डीएवी पीजी कॉलेज प्रबंधन का तुगलगी फरमान के बाद कॉलेज में छात्रों के शौचालय में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया, जिससे छात्र आग बबूला हो गए। वहीं कॉलेज प्रशासन का तर्क है क‍ि शौचालय से लगातार चोरी हो रहे टोटी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। लेकिन छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने शौचालय से सीसीटीवी कैमरे को हटा द‍िए हैं।

सोमवार को जब डीएवी पीजी कॉलेज खुला तो छात्रों ने शौचालय में देखा कि ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है। इसकी जानकारी छात्रों ने अन्य छात्रों को दिया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में छात्रों की भीड़ जमा हो गई। छात्र नेताओं ने जब इस सम्बन्ध में कॉलेज प्रशासन से बात की तो उनका तुगलगी फरमान सुनकर छात्र आक्रोशित हो गए।

छात्रों का कहना था कि शौचालय में सीसीटीवी कैमरा लगवा कर विद्यालय प्रशासन उनकी निजता का हनन कर रहा है। विद्यालय के प्रार्चाय कह रहे है कि टोटी चोरी के लिए कैमरा लगवाया गया है, जिसके बाद छात्रों ने इसकी सूचना ज़िला प्रशासन को दी।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने छात्रों के आक्रोश को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे को शौचालय ने निकलवा दिया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य का कहना है कि कैमरे को शौचालय के गेट पर लगाने को कहा गया था, लेकिन गलती से उसे शौचालय के अदंर लगा दिया गया।

जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो उसे वहां से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे महाविद्यालय में कैमरे लगाए जा रहे है, जिससे की कोई छात्र दीवारों पर कुछ न लिख सके न ही महाविद्यालय परिसर के अंदर का कोई सामान नष्ट हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments