संगरुर,10 मार्च। पंजाब पुलिस की ओर से लगातार नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है, नशे को खत्म करने के लिए संगरूर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में आज संगरूर पुलिस ने बड़ी पुलिस पार्टी के साथ संगरूर बस स्टैंड पर चेकिंग की।
मीडिया से बात करते हुए डीएसपी संगरूर सुखदेव सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू किए गए नशा विरोधी अभियान के तहत हमारे द्वारा यह चेकिंग की जा रही है। उन्होंने दवा विक्रेताओं को चेतावनी भी दी कि या तो दवा विक्रेता यह काम बंद कर दें या फिर यह शहर छोड़ दें, हम उन्हें इस शहर में ऐसा कोई काम नहीं करने देंगे।



