Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
Google search engine

तेज़ बारिश में भी छतरी लेकर ड्यूटी करते हुए नज़र आई ट्रैफिक पुलिस

Spread the News

जालंधर, 27 फरवरी। पंजाब में मौसम की बात करें तो मौसम लगातार पंजाब के लोगों के साथ आंख मिचोली खेलता हुआ नजर आ रहा है। ऐसी बारिश में जहां लोग बारिश से बचने के लिए किसी छत की तलाश करते हुए नजर आते हैं वहीं दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस इस बारिश में भी छतरियां लेकर ड्यूटी करती हुई नज़र आ रही है।

बारिश में छतरी लेकर ड्यूटी कर रहे हवलदार सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जिस चौक में उनकी ड्यूटी है वहां आम दिनों में भी दोपहर के वक्त भारी जाम लग जाता है। लेकिन आज बारिश की वजह से यह जाम और ज्यादा लगने की संभावना होती है। जिसे देखते हुए वह बारिश के दौरान भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं।

उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ दोपहर के वक्त यह बारिश तेज हो गई है वहीं इस वक्त यहां पर ट्रैफिक को देखते हुए ड्यूटी बहुत जरूरी है क्योंकि अगर वह यहां से 2 मिनट के लिए भी हटते हैं तो यहां दोबारा लंबा जाम लग जाएगा। अपनी ड्यूटी के बारे में सुरेंद्र कुमार का कहना है कि सरकार उन्हें तन्खाह देती है और इसी तनख्वाह के बदले उनका फर्ज बनता है कि वह अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी के साथ करें।

इसलिए उनकी ड्यूटी में बारिश और कोई भी मौसम या फिर किसी और तरीके के हालात कोई मायने नहीं रखते। उन्होंने लोगों को मैसेज दिया कि कुछ गलत लोगों की वजह से पूरे विभाग को गलत नहीं कहना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments