Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

गुरदासपुर बड़ी खबर: मस्जिद निर्माण को लेकर शिवसेना ने कर दिया विवाद खड़ा- पुलिस ने रुकवा दिया मस्जिद का निर्माण

Spread the News

गुरदासपुर, 22 फरवरी। गुरदासपुर के पुराना धारीवाल में बन रही मस्जिद को लेकर शिवसेना ने विवाद खड़ा कर दिया है। शिव सेना नेताओं का कहना है कि नगर परिषद धारीवाल की जगह पर अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। इसलिए की यह जगह नगर परिषद धारीवाल की है। वहीं, दूसरे पक्ष से आए अब्दुल अजीज नाम के शख्स ने दावा किया है कि यह जगह वक्फ बोर्ड की है।

बता दें कि 1998 में भी इस मस्जिद को तोड़ने का आरोप शिव सेना नेता रोहित मेंगी पर लगा था और उस वक्त भी सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद धारीवाल को बंद कर दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मस्जिद का काम रुकवा दिया है और वहां सुरक्षा व्यवस्था कर दी है।

बातचीत के दौरान शिव सेना उद्वव ठाकरे के प्रदेश नेता रोहित मेंगी ने आरोप लगाया कि यह जमीन धारीवाल नगर परिषद की है और इस पर अवैध कब्जा कर अवैध मस्जिद बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 1998 में भी इस जगह पर विवाद हुआ था, उस मौके पर यहां मस्जिद बनाने की कोशिश की गई थी, जिसे उन्होंने तोड़ दिया था और उस समय सात युवा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिस पर धारीवाल निवासियों ने धारीवाल शहर बंद कर दिया था। रोहित मैंगी ने कहा कि यह माहौल खराब करने की सोची समझी साजिश लगती है।

मस्जिद का निर्माण करा रहे अब्दुल अजीज का दावा है कि यह जमीन वक्फ बोर्ड की है और कुछ लोगों ने इस पर अवैध कब्जा कर लिया था, जिसे वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने पहुंचकर मुक्त कराया। लिखित सहमति के बाद मस्जिद का निर्माण शुरू कर दिया गया। अब लैंटर भी डाल दिया गया है।
उधर, धारीवाल के एसएचओ सुरिंदर सिंह ने थाने में एकत्र हुए दोनों पक्षों से माहौल खराब करने की कोशिश न करने की अपील की और कहा कि उन्होंने दोनों पक्षों का पक्ष सुना है। अगर जगह नगर परिषद की है तो उसे नगर परिषद को सौंप दिया जाएगा, अगर जगह वक्फ बोर्ड की है तो दूसरा पक्ष अपनी मर्जी से निर्माण करा सकता है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments