Home अन्य Media केंद्र और किसानों के बीच 22 फरवरी को होने वाली बैठक में...

केंद्र और किसानों के बीच 22 फरवरी को होने वाली बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान भी होंगे शामिल

Svg%3E
Spread the News

चंडीगढ़, 19 फरवरी। केंद्र और किसानों के बीच 22 फरवरी को होने वाली बैठक अब चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में होगी। इससे पहले किसानों ने यह बैठक दिल्ली में करने की मांग की थी। बता दें कि 22 फरवरी को होने वाली इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान भी शामिल होंगे।

आपको बता दें कि केंद्र ने दूसरी बैठक को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा को निमंत्रण पत्र भेजा है। केंद्र के साथ किसानों की दूसरी बैठक 22 फरवरी को होगी। यह बैठक शाम 6 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में होगी। बता दें कि केंद्र का पत्र केंद्रीय कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव पूरन चंद्र किशन की ओर से आया है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने भी बैठक की पुष्टि की है।

बता दें कि इससे पहले 14 फरवरी को किसानों की केंद्र के साथ खुशनुमा माहौल में बैठक हुई थी। इस बैठक में जगजीत सिंह डल्लेवाल भी शामिल हुए। इसके साथ ही केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल में कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी, सचिव कृषि, मनिंदर कौर द्विवेदी अतिरिक्त सचिव कृषि, संयुक्त सचिव विपणन, संयुक्त सचिव खाद्य, निदेशक (एमआई) शामिल थे, वहीं दूसरी ओर जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत 28 किसान नेता बैठक का हिस्सा थे। यह बैठक साढ़े तीन घंटे तक चली। अब एक बार फिर बैठक के लिए केंद्र की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा को दूसरी बैठक को लेकर निमंत्रण पत्र आया है। लेकिन क्या इस बैठक में कोई समाधान निकलेगा ये बड़ा सवाल है।