नई दिल्ली, 19 फरवरी | दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम फाइनल हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, आरएसएस ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है, जिसे बीजेपी ने स्वीकार कर लिया है। संभावना है कि विधानसभा चुनाव नतीजों के 11 दिन बाद आज शाम 7 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने की संभावना है।
मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार (20 फरवरी) को दोपहर 12:35 बजे रामलीला मैदान में होगा। दिल्ली के मुख्य सचिव की ओर से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों के शपथ लेने का भी जिक्र है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी दलित, पूर्वांचल और जाटों का कॉम्बिनेशन बना सकती है। दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।
पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से ही होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नामों की भी घोषणा हो सकती है।



