Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

17 फरवरी को होगा जामिया फलाहे दारैन गौसपुर लुधियाना का शैक्षणिक उद्घाटन सत्र

Spread the News

मौलाना मुफ्ती सय्यद मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी करेंगे संबोधित

मुफ्ती हक नवाज़ कासमी और हाजी मोहम्मद निसार ने सभी लोगों से भाग लेने की अपील

लुधियाना,15 फरवरी। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हाजी मुहम्मद फुरकान खजानची जमीयत उलेमा लुधियाना और उनके सहयोगी हाजी मुहम्मद निसार इंद्रा कॉलोनी बाड़े वाल रोड लुधियाना, डॉ. मुहम्मद गुलजार हमबराह, हाजी मुहम्मद आसिफ बल्लोके और डॉ. अख्तर खान मलेरकोटला की निगरानी में मदरसा जामिया फलाहे दारैन के नाम से  गौसपुर लुधियाना में एक भव्य संस्थान का निर्माण कार्य पिछले ढाई सालों से चल रहा था।

जो अब पूरा हो चुका है और अब इस संस्थान में आधिकारिक तौर पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा और शिक्षा शुरू की जाएगी, मदरसे में त जवीद की पूरी रियायत के साथ विशेषज्ञ शिक्षकों की देखरेख में शुरू से ही शिक्षा दी जाएगी, उचित आवास और भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी, आधुनिक शिक्षा भी दी जाएगी और खास बात यह है कि प्रशिक्षण पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।

मौलाना मुफ्ती हक नवाज़ कासमी और हाजी मुहम्मद निसार लुधियानवी ने बताया कि शैक्षिक उद्घाटन के अवसर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हजरत मौलाना मुफ्ती सैय्यद मुहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी,”धार्मिक और आधुनिक शिक्षा का महत्व और हमारी जिम्मेदारियां” विषय पर बहुत महत्वपूर्ण भाषण देंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि  के रुप में मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफ्ती ए शहर व जमीयत उलेमा हरियाणा व पंजाब के संयोजक और मौलाना मुहम्मद अल्तमश कासमी लुधियानवी भाग लेंगे।

मुफ्ती हक नवाज़ कासमी और हाजी मुहम्मद निसार ने लुधियाना के लोगों  से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मदरसा जामिया फलाहे दारैन गौसपुर लुधियाना के इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर हजरत मौलाना मुफ्ती सैयद मुहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी के संबोधन से लाभ उठाए। मुफ्ती साहब ने कहा कि यह कार्यक्रम 17 फरवरी सोमवार को सुबह 9:00 बजे शुरू होगा और दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा और अंत में बैठक में भाग लेने वाले सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments