केंद्र सरकार की भ्रष्ट एवं गलत नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर जनता के लिए करते रहेंगे संघर्षः सलमानी
गुर्जर नेता हाजी अहमद अली ने हज़ारों साथियों समेत पार्टी को मज़बूत करने का लिया संक्लप
करतारपुर। गुर्जर नेता हाजी अहमद अली की अगुवाई में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिस का उद्देशय पंजाब मे आम आदमी पार्टी की जनता के प्रति प्रगतिशील सोच को आगे बढ़ाना ओैर पार्टी को अधिक मज़बूत बनाना शामिल था । इस बैठक में जालंधर आम आदमी पार्टी माइनॉरिटी विंग पंजाब के अध्यक्ष अब्दुल बारी सलमानी विशेष रूप से पहुंचे, ओैर आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की 1 साल की प्राप्तियों को लेकर जनता को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर श्री अब्दुल बारी सलमानी ने कहा कि अभी सरकार बने 1 साल भी पूरे नहीं हुए हैं परंतु पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने अवाम से किए गए अपने ज्यादातर वादे पूरे कर दिए हैं । याद रहे कि उन वायदों में जीरो बिजली बिल, मोहल्ला क्लीनिक, मॉडर्न स्कूल करप्शन पर रोकथाम आदि शामिल हैं। इससे पंजाब की जनता बहुत संतुष्टि एवं सुकून महसूस कर रही है।
श्री बारी सलमानी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कन्वीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल की जनता की भलाई की सोच को आगे बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी को मजबूत किया जाए ताकि वह केंद्र सरकार की भ्रष्ट एवं गलत नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर सके। गुज्जर भाईचारे की अगुवाई कर रहे श्री हाजी अहमद अली ने पंजाब के सभी लोगों को पंजाब सरकार की नीतियों की सराहना की और उन्हें आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी को हर हाल में मजबूत किया जाएगा।



