मालेरकोटला, 6 फरवरी। जाने-माने धार्मिक विद्वान मुफ्ती अब्दुल मलिक कासमी अध्यक्ष जमीयत उलमा संगरूर और मोहतमिम मदरसा दारुल उलूम मालेरकोटला पंजाब ने आज मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि राबता मदारिस अरबिया दारुल उलूम देवबंद पंजाब प्रांत के मालिरकोटला जिले में जोन नंबर पांच में शामिल मदरसों के छात्रों में हमारे मदरसा दारुल उलूम मालेरकोटला के छात्र हाफिज मुहम्मद सुफियान ने पहला स्थान हासिल किया है, जो हमारे लिए खुशी की बात है।
उन्होंने ने कहा कि पिछले वर्ष भी राबता मदारिस की परीक्षा में हमारे मदरसे के एक छात्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था हमारे मदरसे के ईमानदार शिक्षक लगातार छात्रों की शिक्षा और प्रशिक्षण का कर्तव्य निभा रहे हैं, इस को देखते हुए यह आशा है कि आगामी दिनों में भी छात्र राबता मदारिस की परीक्षा और अन्य अवसरों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपने मादरे इलमी, शिक्षकों और माता-पिता के लिए नेक नामी का स्रोत बनेंगे।
मदरसा अरबिया हिफ्जुल कुरआन मालेरकोटला के हिफ्ज विभाग के प्रसिद्ध शिक्षक कारी मोहम्मद खुर्शीद ने कहा कि मदरसा दारुल उलूम मालेरकोटला ने कम समय में अच्छी प्रगति की है और इस प्रगति और सफलता का श्रेय मुफ्ती अब्दुल मलिक कासमी और मदरसे के अन्य अधिकारियों को जाता है, जिसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं। इस अवसर पर कारी मुहम्मद आकिब, कारी मुहम्मद अरमान, कारी मुहम्मद इरफान, मास्टर गुलजार मुहम्मद और मुहम्मद नदीम आदि मौजूद थे।



